पार्षद विजय उपाध्याय के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, डालहौसी एकता क्लब की पहल पर गौरव के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
कोलकाता, 26 जनवरी 2026:- भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डालहौसी एकता क्लब की पहल पर एक गौरवमयी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के चेयरमैन आनंद सिंह (गुड्डू) की समग्र देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पार्षद विजय उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से देश के वीर शहीदों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद गणतंत्र दिवस के महत्व, भारतीय संविधान के मूल्यों, देशप्रेम और लोकतांत्रिक चेतना पर संक्षिप्त चर्चा की गई।
इस अवसर पर डालहौसी एकता क्लब के सदस्यों के साथ-साथ अनिल सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, कृष्ण दुबे, आनंद पांडे, मुकुंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, रणधीर राय, एम.डी. आदिल, गोलू, शिवम सिंह, सुभाष सिंह, संतोष सिंह सहित शेयर मार्केट क्षेत्र के विभिन्न दुकानदार भाईगण उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम और भी जीवंत एवं सफल बन गया।
उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान सम्मत आदर्शों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। डालहौसी एकता क्लब की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।